{"_id":"57b366d84f1c1bd0586eaea0","slug":"center-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं
deoria
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
देवरिया के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल से तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक जुलूस में शामिल केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा। इस दौरान अधिकांश कार्यकर्ता बिना हेलमेट के दिखे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में मंगलवार को शुरू हुई तिरंगा यात्रा को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए इसे जनता तक पहुंचाने की बात कही।
टाउनहाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य समाज को एक नया संदेश, देश प्रेम की भावना जागृत करके आपसी भाईचारा बढ़ाने, जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास में सहयोग देने से है। केंद्र द्वारा 70 नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। जनधन योजना के तहत आम जनमानस का खाता खोलकर बैंक में 38000 करोड़ रुपये जमा किया है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पूरे समाज को एक नया संदेश देगी। तिरंगा किसी जाति, धर्म, पार्टी और वर्ग विशेष का नहीं है। यह सभी भारतवासियों का है। जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बदलने की दिशा में कोशिश की है। सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक, सुभाष चौक पर सुभाषचंद्र बोस के मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में यात्रा निकली।
विज्ञापन
इस अवसर पर मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दुबे, अनिल पांडेय, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, सुरेश तिवारी, प्रमोद सिंह, सुब्रह शाही, छट्ठेलाल निगम, विजय सैनी, संजय राव, विजयलक्ष्मी गौतम, सत्यप्रकाश सिंह पिंटू, बंधू उपेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा शाका, राधेश्याम शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, बंटी जायसवाल, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हेलमेट लगाना भूले अधिकांश भाजपाई ः दोपहिया वाहन चलाने वाले के साथ-साथ पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमेट जरूरी करने के न्यायिक निर्देश को कैबिनेट की मंजूरी के बाद भले ही नियमों में शामिल कर लिया गया हो लेकिन सुरक्षा पर सीधा असर डालने वाले इस नियम को लेकर न सिर्फ आम लोग अगंभीर हैं बल्कि सरकारी और राजनीतिक नुमाइंदगी करने वाले भी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। देवरिया में भाजपा की तिरंगा यात्रा में दौड़ी मोटर साइकिलों के साथ भी हेलमेट को लेकर संजीदगी देखने को नहीं मिली। यात्रा में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की बाइक चला रहे शख्स ने तो हेलमेट लगा रखा था लेकिन अन्य अधिकांश बाइक चलाने वाले बे-हेलमेट थे। बाइक पर पीछे बैठने वालों में हेलमेट इस्तेमाल करने वाला एक भी उदाहरण नहीं था।