फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cdo braked salary of two bdos

आवास निर्माण में सुस्ती पर दो बीडीओ का वेतन रोका

Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
cdo braked salary of two bdos
आवास निर्माण में सुस्ती पर दो बीडीओ का वेतन रोका
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को ऑनलाइन समीक्षा की। सीडीओ ने आवासों को पूर्ण किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने 30 अप्रैल तक आवासों को पूर्ण करने तथा ब्लाक के फील्ड स्तर के कर्मचारियों से हर रोज आवास निर्माण की मानीटरिंग कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवासों के निर्माण में शिथिलता बरतने पर बनकटा एवं भागलपुर के बीडीओ का अप्रैल का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने पाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2021-22 के तहत जिले में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए 44 आवास अवशेष हैं। बैतालपुर में चार, बनकटा में छह, बरहज में दो, भागलपुर में सात, भलुअनी में छह, भटनी में चार, भाटपाररानी में तीन, सदर में एक, गौरीबाजार में दस, पथरदेवा में दो, रुद्रपुर, सलेमपुर व तरकुलवा में एक-एक आवास लंबित है। सभी खंड विकास अधिकारियों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया। आवासों को पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा तीस अप्रैल तक प्रत्येक दशा में प्रगति शत् प्रतिशत की जाए।
विज्ञापन

समीक्षा में मिला कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 के तहत तृतीय किस्त जारी करने के लिए 57 आवास अवशेष हैं, जिसमें बैतालपुर व भलुअनी में छह-छह, बनकटा में दस, भागलपुर में सात, भटनी, गौरीबाजार व देसही देवरिया में तीन-तीन, भाटपाररानी व पथरदेवा में दो-दो, सदर, तरकुलवा व सलेमपुर में एक-एक, लार में आठ, रूद्रपुर चार आवास लंबित हैं। सीडीओ ने कहा कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाए। परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में विकास खंड पथरदेवा अंतर्गत प्रथम किस्त देने के लिए तीन तथा पूर्णता के लिए तीन आवास लंबित हैं। वर्ष 2021-22 में द्वितीय किस्त भुगतान के लिए एक आवास लंबित है। जिसे तत्काल भुगतान किए जाने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed