फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CCTV footage of elderly woman blown away by Uchakkos

Deoria News: बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाए जेवरात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage of elderly woman blown away by Uchakkos
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। एक बुजुर्ग महिला को उचक्कों ने झांसा में लेकर सोमवार को डेढ़ लाख रुपये गहने उड़ा दिए। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने घटना स्थल के अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालाए पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
जानकारी के अनुसारए खुखुंदू थाना क्षेत्र के चोरभरिया गांव निवासी कालिंदी देवी पत्नी रत्नाकर किसी काम से नवलपुर चौराहे गई थी। ऑटो पकड़कर सलेमपुर पहुंची। सोहनाग मोड़ पर ऑटो से उतरते ही दो उचक्कों ने महिला को बहला-फुसला कर उनके सारे गहने उड़ा लिए। पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह नगर में जा रही थीं। रास्ते में एक युवक ने उनके सामने कुछ रुपये गिरने का नाटक किया और उन्हें उठाकर महिला के बैग में रख लिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने महिला को डराया कि अगर उन्होंने गहना नहीं उतारा तो पुलिस से गिरफ्तार करा देगा। घबराई महिला ने गले से मंगलसूत्र, कान की बाली, हाथ की अंगूठी उतारकर उचक्कों को सौंप दिए। कुछ ही देर में दोनों युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का अहसास होने पर महिला थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि महिला का शिकायती पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed