{"_id":"6266df0979f1e7200f0b11f8","slug":"caught-fire-in-hospital-campus-due-to-short-circuit-deoria-news-gkp4346438136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से अस्पताल परिसर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से अस्पताल परिसर में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से अस्पताल परिसर में लगी आग
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग परिसर में सोमवार को शार्ट सर्किट से घास-फूस में आग पकड़ ली। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
एमसीएच विंग परिसर में पीछे की तरफ विद्युत आपूर्ति के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उसके समीप घास-फूस उगे थे। सोमवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर के समीप घास-फूस जलने लगे। कर्मचारियों ने अधिकारियों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा आदि के साथ पहुंचे। पुलिस व अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दो दिन पहले भी तारों के टकराने से उठी चिंगारी से ऑक्सीजन प्लांट के समीप घास में पकड़ ली थी। इसी तरह जिला अस्पताल परिसर में ट्रांसफार्मर के समीप भी शार्ट सर्किट से आग पकड़ ली थी।
प्रधानाचार्य ने अस्पताल का भ्रमण कर विद्युत सप्लाई सहित व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग के जेई और मेडिकल कॉलेज की कंपनी से आपस में वार्ता करने तथा समस्या का समाधान कर मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू करने को कहा।