फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cash and jewelry stolen from Sarafa's shop

Deoria News: सराफा की दुकान से नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from Sarafa's shop
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे में चोरों ने रविवार की रात सराफा की दुकान से लाखों रुपये के आभूषण की चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते सीढ़ी वाले कमरे का टिन शेड तोड़कर दुकान में घुसे और अंदर दरवाजे को काटकर नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन

भागलपुर कस्बा निवासी रोमित जायसवाल की हॉस्पिटल रोड, मुख्य बाजार में आभूषण की दुकान है। रोज की तरह रविवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

रात में घुसे चोर दुकान से 40 हजार रुपये नकदी और लगभग 4.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेटकर भाग गए। हैरानी की बात ये रही कि मुख्य बाजार जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हुई इस वारदात की भनक किसी को नहीं लगी। सोमवार की सुबह जब रोमित जायसवाल दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। प्लाई का दरवाजा कटा था, सामान बिखरे थे। तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटवाए। डाग स्क्वायड ने भी जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है।


सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की वारदात काफी सुनियोजित तरीके से की गई है। चोरों ने रेकी के बाद ही छत वाला रास्ता चुना होगा। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed