{"_id":"6499d9e256860947740d1f18","slug":"case-will-be-registered-against-those-who-make-illegal-recovery-in-the-name-of-taxi-stand-in-the-city-gangster-will-be-charged-deoria-news-c-7-1-220446-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहर में टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर दर्ज होगा केस, लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहर में टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर दर्ज होगा केस, लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन
ईओ ने सीओ को भेजा पत्र, - बोले, अवैध वसूली से पालिका व शासन-प्रशासन की छवि हो रही धूमिल
अमर उजाला इंपैक्ट: नोट: पेज नंबर दो पर छपी लीड खबर का पीडीएफ लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अवैध टैक्सी स्टैंडों से वसूली का मामला उजागर होते ही नगर पालिका के अधिकारी खुद पर लग रहे दाग धोने में जुट गए हैं। ईओ ने सीओ को पत्र भेजकर वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पालिका की ओर से शहर में एक मात्र भटवलिया टैक्सी स्टैंड के लिए शुल्क वसूलने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा शहर के सभी स्टैंडों की वसूली मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में पहले ही बंद करा दी गई है।
पहले नगर पालिका शहर में सात जगहों से टैक्सी स्टैंड की वसूली कराती थी। इनमें छह टैक्सी स्टैंड सड़कों पर संचालित होते हैं। जगह और सुविधा नहीं देने पर मुख्यमंत्री ने इन स्टैंडों को अवैध घोषित करते हुए शुल्क वसूली पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। रविवार को अमर उजाला ने शहर के विभिन्न टैक्सी स्टैंडों की पड़ताल की तो वसूली की बात सामने आई थी। ऑटो चालकों का कहना था कि प्रत्येक अवैध स्टैंड से कुछ लोग रोजाना ढाई से तीन हजार रुपये की वसूली करते हैं। मामला उजागर होने के बाद ईओ ने सीओ को पत्र भेजकर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -
सीएम के आदेश को नहीं मानता है अवैध वसूली कराने वाला सरगना
सीएम का आदेश है कि स्टैंड के नाम पर वसूली नहीं होनी चाहिए लेकिन हकीकत यह है कि अवैध वसूली करने वालों की गहरी पकड़ है। पुलिस से बेखौफ होकर वसूली का काम किया जा रहा है। पूरे दिन की कमाई के बाद शाम को हिस्सा बांट दिया जाता है। इस खेल में कई लोग शामिल है। चर्चा तो यह है कि एक व्यक्ति वसूली कराने का सरगना है। उसने अवैध वसूली करने के लिए पुलिस के कुछ लोगों के नाम को भी बदनाम करता है। हर सुबह वह शहर के अवैध स्टैंडों पर पहुंच कर बकायदा मनबढ़ों को जिम्मेदारी देता है।
विज्ञापन
कोट
अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ईओ का पत्र मिला है। -श्रीयश त्रिपाठी, सीओ