फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case registered of rampage

पूर्व प्रधान समेत 11 पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज

Mon, 24 May 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
case registered of rampage
पूर्व प्रधान समेत 11 पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। पांच दिन पूर्व रानीघाट गांव में नाली विवाद के बाद चुनावी रंजिश में मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों पर बलवा,मारपीट सहित गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

भटनी थाना क्षेत्र के रानीघाट गांव में 20 मई को दिनेश कुमार गुप्त का पड़ोसी से नाली बहाने पर विवाद हो गया था। मारपीट में दोनों ओर से करीब 15 लोग घायल हो गए थे। मामले में दिनेश कुमार गुप्त की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान अरुण कुमार उर्फ गुड्डू यादव, नितेश उर्फ नंदन, बृजभूषण उर्फ विहारी, योगेंद्र, हिमांशु, गंगेश राजभर, गिरजानंद उर्फ मंगरू, जितेंद्र सिंह, अशोक गुप्त, दिलीप यादव और परमहंस राजभर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed