फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against four people who tied a rope and beat a young man

Deoria News: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people who tied a rope and beat a young man
- प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका के घर वालों ने बांध की थी पिटाई
विज्ञापन

- युवक की मां का आरोप, पुरानी रंजिश में बांध कर पीटा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। युवक की मां ने पुरानी रंजिश में बेटे को बांध कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं चर्चा है कि युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां उसके परिजनों ने उसे बंधक बनाकर शुक्रवार की रात पिटाई कर दी थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक प्रेमिका से मिलने क्षेत्र के एक गांव में गया था। जहां प्रेमिका के घर वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को तखत में रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई की। रात में पिटाई से चिल्लाने पर युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

उधर शनिवार को युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे अपने दोस्त के घर से गांव के रास्ते से आ रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे मारपीटा और रस्सी से बांधकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed