{"_id":"65f49595847cd29a470537b1","slug":"case-registered-against-clerk-and-clerk-of-sub-registrar-office-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121497-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उप निबंधक कार्यालय के लिपिक व मुंशी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उप निबंधक कार्यालय के लिपिक व मुंशी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दस्तावेज के नाम पर रकम लेने वाले उप निबंधक कार्यालय के लिपिक समेत एक प्राइवेट मुंशी के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव निवासी अवध किशोर सिंह गांव के धनीराम सिंह पुत्र बाबू नंदन सिंह से 17 फरवरी को गांव में 37 डिस्मिल जमीन पत्नी ऊषा सिंह के नाम से खरीदी थी। दो बार स्टांप लेने गए, लेकिन लिपिक पैसे के लिए दे नहीं रहा था, जबकि अवध किशोर पांच हजार रुपये देने को तैयार थे, लेकिन लिपिक कमलेश कुमार गौड़ 15 हजार की मांग कर रहा था। पैसा नहीं देने पर स्टांप जांच में भेजने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। टीम ने बृहस्पतिवार को कमलेश कुमार व रामानंद को 15 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने अवध किशोर सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। विजिलेंस टीम के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।