{"_id":"62af3eed4428ed683b2f9ff1","slug":"case-registered-against-35-named-and-230-unknown-in-protest-against-agneepath-scheme-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme: देवरिया में अग्निपथ योजना के विरोध मामले में 35 नामजद और 230 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Scheme: देवरिया में अग्निपथ योजना के विरोध मामले में 35 नामजद और 230 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 19 Jun 2022 08:51 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:51 PM IST
सार
सुबह करीब नौ बजे 300 से अधिक की संख्या में मनबढ़ युवक सड़क पर उतर आए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मनबढ़ों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ उन पर हमलावर हो गए। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
अग्निपथ को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को नगर में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एसओ जयशंकर मिश्र की तहरीर पर 35 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक 18 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे 300 से अधिक की संख्या में मनबढ़ युवक सड़क पर उतर आए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मनबढ़ों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ उन पर हमलावर हो गए। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए, किगिनल लॉ एमेंडमेंट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरी ओर पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक उमाशंकर मद्धेशिया की तहरीर पर भी 3-4 लोगों पर लूट सहित 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नाम प्रकाश में आने पर संख्या बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन