{"_id":"64de5dd435e3ac3e610de5d7","slug":"case-on-three-including-the-couple-for-vandalizing-the-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4397-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप में दंपति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप में दंपति समेत तीन पर केस
Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के रामपुर खास गांव में एक व्यक्ति के घर की दीवार से सटाकर नाबदान का गंदा पानी बहाने की बात को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
थानाक्षेत्र के रामपुर खास गांव के निवासी जितेंद्र लाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के कुछ लोग उनके घर की दीवार से सटा कर नाबदान का गंदा पानी बहा रहे थे। आरोप लगाया कि मना करने पर उक्त लोगों ने घर घुसकर मारपीट की और भीतर रखे सामान को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। आरोपियों ने दरवाजे पर लगे पौधों को भी उखाड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम, लकी गुप्ता व उनकी पत्नी नाम अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।