{"_id":"665e1ebac0b682b0d7037264","slug":"case-on-bike-rider-deoria-news-c-208-1-deo1004-127043-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज
Tue, 04 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। क्षेत्र के सोन्हुला रामनगर चौराहे पर एक दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के खाकी टोला गांव निवासी नेबू लाल साहनी ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि 2 जून को सायं 4:30 बजे के करीब वह सोन्हुला रामनगर चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े थे। इस बीच एक मोटर साइकिल चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आकर उनको टक्कर मार दी। इससे उनके हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में पुलिस कसया थाना क्षेत्र के चक देईया गांव निवासी चंदन साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद