फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 8 by order of court

Deoria News: न्यायालय के आदेश पर महिला समेत आठ पर जालसाजी का केस

Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
case on 8 by order of court
न्यायालय के आदेश पर महिला समेत आठ पर जालसाजी का केस
विज्ञापन

जमीन हड़पने की नीयत से दूसरी महिला को खड़ा कर बैनामा कराने का है आरोप
कोतवाली पुलिस से नहीं मिला न्याय तो पीड़ित ने न्यायालय का खटखटाया दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद निबंधन कार्यालय समेत क्षेत्र में खलबली मच गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव की इसरावती देवी पत्नी स्व. गोपाल का आरोप है कि उसके पति का निधन काफी दिन पूर्व हो गया। उसकी केवल पुत्री है। गांव के कुछ लोग उसका हक और हिस्सा हड़पने के नियत से उसकी जेठानी गुलाबी देवी को खड़ा करा 16 मई 1998 में फर्जी तरीके से बैनामा करा लिए। इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो इस बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

इसको लेकर मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी सूचना पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री कर घटना की जानकारी दी, लेकिन वहां से भी न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 21 मार्च 2022 को पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बिशनपुरा गांव निवासी विजय शंकर पांडेय, गुलाबी देवी, मदन मोहन पांडेय, विवेकानंद पांडेय, अखिलेश्वर पांडेय, प्रदुम्न पांडेय व कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया व अहिरौली लाला गांव निवासी कृष्ण कुमार व अंजनी कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed