फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 110 on thana gate hungama

थाने के गेट पर हंगामा करने वाले 110 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
case on 110 on thana gate hungama
थाने के गेट पर हंगामा करने के मामले में 110 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

छात्र की तलाश की मांग कर रहे थे ये लोग, पुलिस की कार्रवाई से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। अपहृत छात्र की खोजने की मांग के लिए थाने के गेट पर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने बासदेव चकगांव के दस नामजद और 100 अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हल्के के एसआई अरविंद यादव की तहरीर पर सड़क जाम, पुलिस के कार्यों में अवरोध पैदा करने, अफरा -तफरी का माहौल पैदा कर हमलावर होने और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने वारदात के दौरान ही दस लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव वाले सहमे हुए हैं।
बासदेव चक निवासी 12 वीं के छात्र पंकज उर्फ अशोक चौहान शनिवार की शाम को अघैला में बाइक से पटरा देने गया और तबसे घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद घरवालोें ने पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई होती न देख गांव वाले थाने पहुंच गए थे और हंगामा करने लगे। इसी बीच बात बिगड़ी और ग्रामीणों से पुलिस की धक्का मुक्की होने लगी। इस दौरान पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद पुलिस ने मौके पर वीडियो बना रहे कुछ युवकों को पकड़ कर बैठा लिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और थाना गेट पर हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बासदेव चक निवासी बिरेन्द्र, राजकुमार, छोटू, हरेराम, विवेक, नरेंद्र, अभिषेक, योगेंद्र, संदीप, छात्र के मामा छेदीलाल को हिरासत में ले लिया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दस लोगों के अलावा अन्य ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर पुलिस के कार्यों में अवरोध पैदा कर अफरा तफरी का माहौल पैदा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को पुलिस ने परिजनों को सौंपा, आरोपी से पुलिस कर रही हैं पूछताछ
खुखुंदू। अपहृत छात्र पंकज उर्फ अशोक चौहान को पुलिस ने रविवार की रात गांव के पास से खोज निकाला और उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ और विधिक कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया जाएगा। छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने शनिवार देररात को ही आरोपी के भुसौले से अपहृत छात्र की बाइक बरामद करते हुए उसे पकड़ लिया था। इसके बाद रविवार की सुबह पुलिस ने अपहृत छात्र पंकज की मां शोभा देवी की तहरीर पर अघैला निवासी आरोपी दुकानदार अशोक यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ ने कहा कि अपहृत छात्र का बयान लेने के बाद कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed