{"_id":"6656375ba322e4dfb40069c4","slug":"case-of-kidnapping-deoria-news-c-208-1-deo1004-126683-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सोशल मीडिया पर प्यार, किशोरी को लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सोशल मीडिया पर प्यार, किशोरी को लेकर फरार
Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
मां की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ अपहरण और उसकी बहन के खिलाफ भगाने में सहयोग करने का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी को सोशल मीडिया पर एक युवक से प्यार हो गया। एक सप्ताह पहले प्रेमी किशोरी को लेकर फरार हो गया। पुलिस किशोरी की मां के तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ अपहरण और उसके बहन पर भगाने में सहयोग करने का केस दर्ज कर तीनों की तलाश कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए तकरीबन छह माह पहले किशोरी का संपर्क भाटपार रानी क्षेत्र के एक युवक से हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी। युवक के घरवाले दोनों के बीच हो रही बातचीत को जानते थे। किशोरी की मां इससे अंजान थी। जब उसे जानकारी हुई तो वह बेटी पर पहरा करने लगी। फिर भी किशोरी प्रेमी से बातचीत करती रही। आरोप है कि जब किशोरी की मां जान गई कि किसी लड़के से बेटी बात कर रही है तो वह उसपर नजर रखने लगी।
पुलिस का कहना है कि इसके बाद प्रेमी की बहन अपने भाई को अपने माध्यम से बात कराने लगी। उधर, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
बीते 20 मई को किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि किशोरी एक युवक के साथ भागते देखी गई है। मां ने मंगलवार को थाने पहुंच तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भाटपार रानी के दरोगा शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा के खिलाफ अपहरण और उसकी बहन प्रतिमा शर्मा के खिलाफ दोनों को भगाने में सहयोग करने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक और किशोरी को जल्द पुलिस ढूंढ़ निकालेगी।