फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case in fighting

Deoria News: पूर्व सभासद के दरवाजे पर चढ़ कर हमला करने वालों पर केस दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
case in fighting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। पूर्व सभासद के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 टीचर्स काॅलोनी के पूर्व सभासद संजीव कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि तीन फरवरी की रात करीब 10:40 बजे वह अपने घर पर थे। इसी बीच वार्ड के मंजीत सिंह, रणजीत सिंह, रौनक सिंह, ऋषभ सिंह व एक व्यक्ति मेरे दरवाजे पर आए और पुरानी रंजिश में मुझे गाली-गुप्ता देने लगे। जब मैंने विरोध किया तो ये सभी लोग लाठी-डंडा से हमला कर दिए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने मंजीत सिंह, रणजीत सिंह, रौनक सिंह, ऋषभ सिंह के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed