फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case filed on five for making crakers

अवैध पटाखा बनाने के मामले में पांच पर केस दर्ज

Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
case filed on five for making crakers
अवैध पटाखा बनाने के मामले में पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। नौतन हथियागढ़ गांव में अवैध पटाखा बनाने में शामिल पांच धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि अभी भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव में शनिवार शाम छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखा और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की थी। मौके से एक पिकअप में भरा माल जब्त किया गया। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने 25 बोरी तैयार पटाखा, 30 बोरी अर्धनिर्मित और 30 किलोग्राम बारूद, गंधक व पटाखा बनाने की सामग्री जब्त करने का दावा किया है।
विज्ञापन

करीब 70 सालों से एक परिवार अवैध पटाखा बनाने के धंधे से जुड़ा था। उसी परिवार से अलग होकर करीब पंद्रह से अधिक परिवार एक व्यवसाय के रूप में इस धंधे से जुड़े रहे। दो वर्ष पहले यहां भारी मात्रा में एक ट्रक पटाखों का जखीरा बरामद हुआ था। एक सप्ताह पूर्व गंडक नदी के पुल पर जोरदार विस्फोट के बाद हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। इसमें नन्हे पुत्र इंद्रीश, छोटे पुत्र नवीरसुल, अनवर पुत्र नुरैन, सलीम पुत्र अमीरुद्दीन और संजय पुत्र नवीरसुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि अवैध पटाखा बनाने के मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed