{"_id":"5fe384ed8ebc3e3c526146ba","slug":"case-filed-against-two-including-doctor-in-case-of-child-s-death-deoria-news-gkp3780716118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत के मामले में चिकित्सक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत के मामले में चिकित्सक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बनकटा/ प्रतापपुर (देवरिया)। क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित क्लिनिक में मंगलवार को इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद छह वर्षीय बालक की हुई मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक समेत दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रतसिया कोठी गांव के सत्येंद्र कुशवाहा अपने छह वर्षीय पुत्र अंश कुमार की खुजली की दवा कराने मंगलवार को प्रतापपुर स्थित डॉ. रामआशीष यादव के क्लिनिक पर पहुंचे। आरोप है कि संबंधित चिकित्सक के निर्देश पर उनके पुत्र अमित यादव ने अंश को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के लगभग एक घंटे बाद अंश की मौत हो गई। बालक की मौत की यह खबर जब उसके गांव वालों को मिली तो वे नाराज हो गए। उन्होंने क्लिनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस ने क्लिनिक से जुड़े एक शख्स को हिरासत में ले लिया।
अंश कुमार के पिता सत्येंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद डॉ. रामआशीष यादव और उसके बेटे अमित यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बुधवार को एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।