{"_id":"6844883813948448b208a324","slug":"case-filed-against-three-including-former-pradhan-for-uprooting-stone-from-the-field-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-155507-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेत का पत्थर उखाड़ने पर पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेत का पत्थर उखाड़ने पर पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस
Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम माड़ीपुर में खेत का पत्थर उखाड़ने के आरोप में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, माड़ीपुर निवासी रामायण कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके जमीन की पैमाइश दो अप्रैल को हुई थी। लेखपाल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पत्थर नसब की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान शिव लोचन कुशवाहा ने गोलबंद होकर 27 मई की रात में पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया तथा जबरन ट्रैक्टर से खेत को जोत कर कब्जा कर लिया है।
थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान शिवलोचन कुशवाहा, हरिकेवल कुशवाहा, रामबचन कुशवाहा निवासी माड़ीपुर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद