फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case,custudy

हिरासत में लिए गए आरोपी की तबीयत बिगड़ी

Fri, 13 Mar 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
case,custudy
परिवार वालों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

दीपक मणि अपहरण कांड में आरोपी है पिपरा चंद्रभान का पवन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपक मणि अपहरण कांड के आरोपी पवन यादव की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारवालों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।

देवरिया खास मोहल्ला निवासी दीपक मणि का 20 मार्च 2018 को अपहरण कर लिया गया था। दो मई को उनकी बहन डॉ. शालिनी शुक्ला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू समेत 14 पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान गांव का रहने वाला पवन यादव भी आरोपी है। उसे शुक्रवार की सुबह सदर कोतवाली की स्पेशल टीम ने सोनूघाट चौराहे से पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। यहां उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले पुलिस पर पवन की पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि वह कोतवाली में लघुशंका करने जा रहा था कि गिर गया और उल्टी होने लगी। इसमें खून भी निकला। उसे तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पड़ोसी अनिल यादव ने भी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 से पवन वांछित चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसे पकड़ा गया। डर की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed