फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case,birth certificate

जन्म प्रमाण पत्र के फेर में छह दिन बाद भी केस दर्ज नहीं

Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
case,birth certificate
जन्म प्रमाण पत्र के फेर में छह दिन बाद भी केस दर्ज नहीं
विज्ञापन

छेड़छाड़ क ा मामला : पीड़िता का मां काट रही थाने के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नाबालिग से छेड़खानी के मामले में कोतवाली का मुंशी पीड़िता की मां को छह दिन से थाने का चक्कर लगवा रहा है। बिना जन्म प्रमाण पत्र के वह केस दर्ज करने को तैयार नहीं है। वहीं एक आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने में बैठाए हुए है।

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रुद्रपुर देवरिया मार्ग के किनारे स्थित गांव में अपने ननिहाल में गई थी। 27 जनवरी की रात वह घर के एक कमरे में अकेले सोई थी तभी गांव के तीन लड़के बेटी के कमरे में घुस गए और छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर जब लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। 28 जनवरी को पीड़िता की मां कोतवाली पहुंच तीनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी। आरोप है कि पीड़िता की मां का पूरा दिन बरामदे में बैठे साहब और दफ्तर में मुंशी के पास गुहार लगाने में बीत गया। अगले दिन प्रभारी निरीक्षक ने मुंशी को तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश देकर चले गए। मुंशी ने तहरीर में आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की मां के अनुसार मुंशी अब उसकी बेटी के नाबालिग होने का सबूत मांग रहा है। पीड़िता की मां ने न्याय नहीं मिलने पर सीएम से शिकायत करने की बात कही। कोतवाली के प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि मुंशी को तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज का निर्देश दिया गया था। मुंशी से पूछताछ कर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed