फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against the young man and his unknown friends who made indecent remarks on Lord Krishna

Deoria News: भगवान कृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक व उसके अज्ञात मित्रों पर केस

Sun, 10 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case against the young man and his unknown friends who made indecent remarks on Lord Krishna
भाटपाररानी। सोशल मीडिया पर भगवान कृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक व उसके अज्ञात मित्रों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की देर रात आईटी एक्ट के तहत भाटपाररानी थाने में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सूर्य एम श्रीवास्तव की नामजद तहरीर पर की है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गौतम तथा उसके अज्ञात मित्रों ने कृष्ण भगवान पर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इससे समस्त हिंदू मानस की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि आरोपी युवक तथा उसके अज्ञात मित्रों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed