{"_id":"625cebfe56075c6d56125636","slug":"car-collided-with-electric-pole-one-young-man-died-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बिजली के पोल से कार टकराई, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बिजली के पोल से कार टकराई, एक युवक की मौत
Mon, 18 Apr 2022 10:11 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बरारी प्रथम गांव में रविवार की देर रात एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। इससे बिजली के पोल पर लगा ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार धू-धू करके जल गई। इसके चपेट में आने से पास में मौजूद बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक झुलस गया।
विज्ञापन
बरारी प्रथम गांव में देवरिया की ओर से आ रही कार रात में करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई पोल पर लगा ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और कार में आग पकड़ ली। कार सवार युवक भाग निकला, जबकि बगल की दुकान पर मौजूद बाइक सवार दो युवक आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बाइक ने आग पकड़ लिया और दोनों युवक आग की लपटों से घिर गए। इसमें से बरारी प्रथम गांव निवासी हरिलाल (18) की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी गांव का निवासी पवन (20) गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से झुलसे हुए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन