फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cable blast of transformer in Tarkulwa, electricity of 450 villages

Deoria News: तरकुलवा में ट्रांसफाॅर्मर का केबल ब्लाॅस्ट, 450 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cable blast of transformer in Tarkulwa, electricity of 450 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। 132 केवी कसया पावर हाउस की 33 हजार की मेन लाइन का केबल रविवार की दोपहर में अचानक ब्लाॅस्ट हो गया, जबकि तरकुलवा कस्बे में लगा 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर का केबल शनिवार की शाम को ही ब्लाॅस्ट हो गया था।
इससे तरकुलवा कस्बे समेत करीब 450 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप है। भीषण गर्मी से 50 हजार की आबादी में हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार की रात करीब आठ बजे से कस्बा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान ठप हो गए। बिजलीकर्मियों ने रात में फॉल्ट को ठीक करने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर लवलेश सिंह की देखरेख में बिजली कर्मचारियों की टीम सुबह से ही ट्रांसफाॅर्मर के ब्लाॅस्ट केबल को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2:30 बजे जब केबल सही हुआ तब तक हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और कसया सब डिवीजन की 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन का केबल अचानक ब्लाॅस्ट हो गया।
इससे तरकुलवा एवं बघौचघाट बिजली घरों से जुड़े नगर पंचायत तरकुलवा व पथरदेवा समेत लगभग 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे करीब 50 हजार की आबादी को प्रचंड गर्मी में अंधेरी रात जैसे-तैसे काटनी पड़ी। पानी की टंकियां सूख गईं।
पथरदेवा, तरकुलवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, गुलहरिया, बंजरिया बाजार, नरायनपुर, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, महुअवा बजराटार, मुंडेरा बाबू, जमुनी, बालपुर श्रीनगर, मलसी, मदीना बाजार, बघौचघाट, केडी चौराहा आदि प्रमुख कस्बों और चौराहों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान ठप हो गए। घर के भीतर बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं बिलबिला उठे। बिजली के अभाव में चारो तरफ त्राहि-त्राहि मच गया।

देर शाम 7:30 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। निगम के एसडीओ ने बताया कि मेन लाइट का केबल ब्लास्ट होने से आपूर्ति ठप हुई है। केबल बदलने का काम चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed