फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bypass road will relieve the city from jam

Deoria News: नगर को जाम से निजात दिलाएगा बाईपास मार्ग

Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bypass road will relieve the city from jam
सिरजम चौराहे के इसी जगह से  निकलेगा बाईपास।संवाद
देवरिया-गोरखपुर मार्ग के सिरजम के पास 22 किमी लंबी बनाई जाएगी सड़क, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दी हरी झंडी, दो हजार करोड़ के बजट की स्वीकृति मिली
विज्ञापन

सिविल लाइंस पर भारी वाहनों का नहीं होगा दबाव
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर को जाम की समस्या से और भारी वाहनों के गुजरने से हाेने वाले हादसों से निजात मिलने वाली है। देवरिया-गोरखपुर सड़क के सिरजम के पास नया बाईपास मार्ग बनाया जाएगा। करीब 22 किलोमीटर बाईपास मार्ग की अधिसूचना को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए दो हजार करोड़ के बजट की स्वीकृति भी मिली है। बाईपास मार्ग के लिए 37 गांवों की भूमि ली जाएगी। वहीं किसानों को जमीन के बदले मुआवजा दिया जाएगा। जिसका ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में बाईपास मार्ग न होने के कारण बड़े वाहनों को शहर के गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज और रुद्रपुर मोड़ पर रोक दिया जाता है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक वाहनों को इधर से जाने के लिए करीब बारह घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। जबकि बाइपास मार्ग न होने के चलते सबसे अधिक शहर के सिविल लाइंस पर वाहनों के आवागमन के कारण दिन में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था क्योंकि अन्य कोई मार्ग नहीं है। वहीं भारी वाहनों के शहर से गुजरने के कारण होने वाले हादसों से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया-गोरखपुर मार्ग से बाईपास मार्ग सिरजम के पास से निकल कर देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर मुंडेरा गांव के पास पहुंचेगा। जो राष्ट्रीय राज मार्ग 727ए के 37 गांवों से गुजरेगा। इसके बन जाने से शहर में बड़े वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। करीब 22.270 किलोमीटर इस मार्ग के निर्माण के लिए 37 गांवों की भूमि किसानों से ली जाएगी। इसके निर्माण के लिए प्राधिकारी गांवों की अधिसूचना तैयार कर नवंबर माह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था। जिसको मंजूरी देकर भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जारी किया गया है।
------------------------------------------
इन गांवों से होकर गुजरेगा मार्ग
मुंडेरा, सुकरौली, अहिलवार बुर्जुग और खुर्द, धनौती, कचुआर, देवरिया मीर, चकरवा धूस, घटैलागाजी और चेती, पकड़ी बुजुर्ग, पगरा परसिया, रामपुर खुर्द, कुसम्हा वेलवा, गोबराई, धनौती खास, पोखरभिंडा, भगौतीपुर, गौरा, भीमपुर, परसा बरवां, जैतपुरा, मुंडेरा, बांसगांव बुजुर्ग, धतुरा, बरारी, सझवा, बलुआ, बैतालपुर, गुड़री, इटवा, सिरजम खास से गुजरेगा।
-----------------
शहर के बाहर से इन जिलों के लिए गुजरेंगे वाहन
शहर के सिविल लाइंस रोड पर हर रोज 50 से 60 हजार वाहनों का आवागमन होता है। इसमें से लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मार्ग से करीब 30 से 35 हजार चारपहिया वाहन गुजरते हैं। बाईपास बन जाने से गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, कुशीनगर सहित अन्य जनपदों के साथ ही बिहार, बंगाल, झारखंड, असम को जाने वाले वाहनों को शहर के सिविल लाइंस से होकर नहीं जाना पड़ेगा। शहर के बाहरी हिस्से से ही इनका सफर सुहाना हो जाएगा।

नो इंट्री के कारण करना पड़ता था इंतजार
- बाईपास मार्ग न होने के कारण बड़े वाहनों को नगर के गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज और रुद्रपुर मोड़ पर रोक दिया जाता है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक वाहनों को इधर से जाने के लिए करीब बारह घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। अब बाईपास मार्ग बन जाने पर इन वाहनों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

बैतालपुर को भी होगा फायदा, रोजगार भी मिलेगा
बाईपास मार्ग बन जाने से बैतालपुर नगर पंचायत को भी फायदा मिलेगा, इस रास्ते भी बड़े वाहनों के गुजरने के कारण जाम लगता था। मुख्य बाजार और फोरलेन होने के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैतालपुर तेल डिपो को फायदा होगा। यहां से तेल उठान करने वाले टैंकर बाईपास के रास्ते चले जाएंगे। वहीं जिन गांवों से बाईपास गुजरेगा उन गांवों के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सड़क किनारे दुकान, होटल सहित अन्य व्यवसाय करने में आसानी होगी।
कोट
बाईपास मार्ग बनने से गांवों का विकास होगा। किसानों की जमीन की कीमत बढ़ेगी। बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। इसको लेकर हम सभी लोग बहुत खुश हैं।
अनिल मणि त्रिपाठी
ग्राम प्रधान बरारी
- बाईपास बनने से गांव मुख्य सड़क से जुड़ जाएगा। विकास का नया आयाम शुरू हो जाएगा। इस मार्ग से काफी फायदे हैं। गांव के सभी लोग तैयार भी हैं कि बाईपास बन जाए।
रामानंद यादव, ग्राम प्रधान गुड़री
- बाईपास बनने से औद्योगिक विकास होगा, क्योंकि यह मार्ग गौरीबाजार औद्योगिक क्षेत्र और देवरिया के पुरवा औद्योगिक क्षेत्र के पास का है। माल परिवहन के लिए सहायक सिद्ध होगा।

प्रभाकर राय, उद्यमी
-------------
बाईपास मार्ग से आयात-निर्यात अन्य प्रांत से होने में आसानी रहेगी। इससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा। एक नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना को भी पंख लगेगा।
सुनील बरनवाल, उद्यमी
-----------
बाईपास मार्ग की अधिसूचना राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्रालय से मिल गई है। इसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। इसमें किसानों को मुआवजा भी दिया जाना है। बाईपास बनने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा।
सौरभ सिंह, नियत प्राधिकारी एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed