फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessman injured in accident while going to buy fish

Deoria News: मछली खरीदने जा रहा व्यवसायी हादसे में घायल

Sun, 27 Sep 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Businessman injured in accident while going to buy fish
बरहज। मछली खरीदने चार पहिया वाहन से बड़हलगंज जा रहे बिहार के विजयीपुर निवासी मछली व्यवसायी लक्ष्मन कुमार (37) शुक्रवार की देर रात सूरदास कुटी के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। परिजन उनका इलाज बिहार के भोरे में करा रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी लक्ष्मन कुमार मछली का कारोबार करते हैं। परिजन के अनुसार, शुक्रवार की रात वह चार पहिया वाहन से मछली खरीदने बड़हलगंज जा रहे थे। इसी दौरान सूरदास कुटी के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन बरहज पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें इलाज के लिए बिहार के भोरे ले गए। एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed