Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Buses to Gorakhpur became available after a two-hour wait.

Deoria News: दो घंटे के इंतजार के बाद मिलीं गोरखपुर जाने को बसें

Fri, 20 Nov 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Buses to Gorakhpur became available after a two-hour wait.
रुद्रपुर बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार करते यात्री
,
विज्ञापन

रुद्रपुर। रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब दो से तीन घंटे के अंतराल पर बसें मिलने से जरूरी काम से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। मजबूरी में यात्रियों को निजी बसों और ऑटो का सहारा लेना पड़ा। निजी वाहन चालकों ने भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूला।
बस स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक गोरखपुर के लिए छह से आठ बसों का संचालन होता है। बृहस्पतिवार को अधिकतर बसें गोरखपुर में आयोजित चौपाल में लोगों को लाने-ले जाने में लगा दी गईं। इससे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही। काफी देर तक बस नहीं आने पर यात्री परेशान होकर निजी वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। पूरे दिन एक से दो घंटे के अंतराल पर बसें मिलने से गोरखपुर और देवरिया जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्री शिवपूजन सिंह, देव नारायण, राजेश यादव और शाह आलम ने बताया कि राजनीतिक कार्यक्रमों में अक्सर सरकारी बसों को लगा दिए जाने से नियमित यात्रियों को दिक्कत होती है। परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ बसें बृहस्पतिवार को भेजी गई थीं। शुक्रवार को भी 120 बसें देवरिया भेजी जाएंगी। इसके बावजूद यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया।
राकेश मणि त्रिपाठी, केंद्र प्रभारी गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed