{"_id":"6a5fbaf87d5aaec74a07b612","slug":"bus-overturns-in-field-while-making-way-for-a-truck-passengers-safe-deoria-news-c-208-1-deo1022-187336-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक को साइड देने के चक्कर में खेत में पलटी बस, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक को साइड देने के चक्कर में खेत में पलटी बस, यात्री सुरक्षित
Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के जिगिनी चौराहा स्थित बनकटा शिव मोड़ के पास मंगलवार की सुबह ट्रक को साइड देने के दौरान यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया डिपो की एक बस भरथुआ से भिंगारी बाजार जा रही थी। जिगिनी चौराहा पर बस पहुंचने पर संकरी सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सामान्य कराया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिगिनी से बनकटा शिव मार्ग पर बड़े वाहनों के गुजरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
इसके बावजूद ट्रक चालक और यात्री बस सड़क का सहारा ले रहे है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संकरे रास्ते से ट्रक और यात्री बस गुजरने से बस की पलटने की सूचना मिली है।