{"_id":"68812b64d28c2359be04c7e2","slug":"burst-anger-over-power-cuts-makes-sdo-je-hostage-deoria-news-c-208-1-deo1009-159036-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली कटौती पर फूटा आक्रोश, एसडीओ-जेई को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली कटौती पर फूटा आक्रोश, एसडीओ-जेई को बनाया बंधक
Thu, 24 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी में बिजली के लिए पूरे जिले में हाहाकार मच है। शहर हो या गांव हर जगह बंपर कटौती हो रही है। बिना बिजली के दिन तो लोग पेड़ की छांव में काट ले रहे हैं, मगर रात में होने वाली कटौती उमस भर गर्मी में लोगों को जीने नहीं दे रही। ऐसे में घर में रहना मुश्किल हो गया है।
इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। उधर, बुधवार को बैतालपुर उपकेंद्र पर बिजली कटौती के विरोध में उपभोक्ता नारेबाजी करते हुए गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
कोई सुनवाई नहीं होने पर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) बृजेश कुमार और अवर अभियंता (जेई) मेराज अहमद को बंधक बना लिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
बैतालपुर नगर पंचायत के विद्युत कटौती से त्रस्त सौ से अधिक उपभोक्ता सुबह करीब 11 बजे विद्युत सब स्टेशन बैतालपुर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने शासन और विभागीय अधिकारियों को बिजली कटौती का जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन के बीच उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार और अवर अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर उपकेंद्र में बैतालपुर नगर के लिए लगाए गए फीडर से जोड़ने और 18 घंटे बिजली देने के आश्वासन भरोसा दिया। इस पर बात नहीं बनी। धरने पर बैठे लोग अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
अधिशासी अभियंता मौके पर नही पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार और अवर अभियंता मेराज अहमद को बंधक बना लिया। सूचना पर करीब एक घंटे बाद अधिशासी अभियंता ऋषिकेश सिंह यादव बैतालपुर सब स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर दो दिन में आपूर्ति सही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन स्थगित किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता सुयश मणि त्रिपाठी, सपा नेता बांकेलाल यादव, बसपा नेता राकेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता सिद्धार्थ मणि, भरत मणि, सूर्यप्रकाश मणि, प्रदीप अमुल्य आदि मौजूद रहे।