फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   burried demsel body dug out

Deoria News: जमीन में दफनाए युवती का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
burried demsel body dug out
फोटो समाचार........
विज्ञापन

- खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के पास का मामला
- रेलवे लाइन किनारे तकरीबन एक फुट नीचे जमीन में दफन किया था शव

- मौके से चाकू व खुरपी बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के रेलवे ट्रैक के किनारे 20 वर्षीय युवती का शव दफनाया मिला है। मौके पर चाकू और खुरपी भी मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि हत्या कर शव दफनाया गया है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदाई कराकर शव को बाहर निकलवाई। शव से दुर्गंध आने से मौके पर कोई जाना नहीं चाह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में रेलवे लाइन किनारे शव मिलने की चर्चा बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से ही होने लगी। बताया जा रहा है कि गांव के लोग सुबह रेलवे लाइन किनारे टहलने गए थे। रेलवे लाइन किनारे अधिक दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने जाकर देखा तो युवती का सिर और एक हाथ ऊपर दिखाई पड़ा। बाकी शरीर जमीन के अंदर था। लोगों ने तत्काल 112 पुलिस फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोपहर में सूचना मिली थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन से खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शव देखने से 18 से 20 वर्षीय युवती का लग रहा है। चेहरा स्पष्ट नहीं होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रतीत हो रहा है कि तकरीबन तीन से चार दिन पहले का शव है। मौके से एक चाकू और खुरपी बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
कोट....

18 से 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। चेहरा स्पष्ट नहीं होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वैसे पुलिस शव की पहचान में लगी है। लोगों में हत्या कर शव दफनाने की चर्चा हो रही है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है तब तक हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

- दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर

---------------------------

इनसेट.....

कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे शव

खजुरी करौता रेलवे लाइन किनारे मिले युवती के शव को कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकले पकड़ी खास और खजुरी करौता गांव के लोगों ने तेज दुर्गंध आने चिड़ियों और कौवों की चहचहाहट देख मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव को कुत्ते नोचकर खा रहे थे। सबसे खास बात यह है कि सुबह से ही क्षेत्र में शव मिलने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। जबकि पुलिस दोपहर में शव की खोदाई कराने पहुंची।

---------------
इनसेट....

गर्दन पर वार के प्रतीत हो रहे थे निशान

जमीन से खोदाई कराकर शव बाहर निकालने के बाद युवती के गर्दन पर वार के निशान प्रतीत हो रहे रहे। वैसे लोग यह मानकर चल रहे है कि युवती की हत्या कर ही शव दफनाया गया है। बताते चलें कि युवती के मौत के राज से पर्दा उठाना पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed