फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsc girl student found hang

Deoria News: बीएससी की छात्रा ने फंदे से लटकर दी जान

Thu, 07 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
bsc girl student found hang
दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी, एक माह से तनाव में थी तनु शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के गहिला गांव में बीएससी की छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासी तनु शर्मा (18) बृहस्पतिवार की शाम को अपने घर में कमरा बंद कर पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। तनु का शव पंखे से लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि तनु शर्मा देवरिया से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वह सात बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, एक माह से तनाव में थी। उसने परिजनों से इसका जिक्र नहीं किया था। सीओ बरहज आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मैं खुद मौके पर पहुंचा था। छात्रा ने फंदा लगाया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed