फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsa,inaugurates help desk

शिक्षक हेल्प डेस्क का बीएसए ने किया शुभारंभ

Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bsa,inaugurates help desk
शिक्षक हेल्प डेस्क का बीएसए ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

गौरीबाजार। बीआरसी पर बृहस्पतिवार को बीएसए ने शिक्षक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि शिक्षक हेल्प डेस्क का गौरीबाजार में शुभारंभ बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव पहल है। इसकी सहायता से शिक्षक अवस्थापना संबंधित समस्याओं का समाधान करा सकेंगेे। यहां पर आई समस्याओं संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा। बीईओ की यह पहल सराहनीय है। जनपद में गौरी बाजार ब्लॉक प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल है और बेहतर कार्यों की बदौलत ही मार्च 2022 तक यह प्रेरणा लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

मिशन प्रेरणा, प्रेरणा पोर्टल व शिक्षक हस्तपुस्तिका के उपयोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए बीएसए ने ड्राफ्ट आउट बच्चों के चिन्हांकन व नामांकन पर जोर देने पर बल दिया। साथ ही शिक्षा संबंधी पोर्टल को अपलोड करने व क्रियान्वयन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कायाकल्प व शैक्षणिक मूल्यांकन के आधार पर ही शिक्षकों का मूल्यांकन होगा। ऐसे में शिक्षकों को विभागीय प्रत्येक कसौटी पर खरा उतरना होगा। कार्यक्रम में जिला समन्वक आलोक पांडेय, स्वपनेश मंगलम, डीपी सिंह ने विस्तार से विभिन्न योजनाओं की चर्चा की। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, बीईओ बैतालपुर नवनीत चौबे, अजीत पाल तरकुलवा, गोपाल मिश्र पथरदेवा, फारेस्टर अभिषेक राय ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंत्री आलोक कुमार सिंह, शशिनाथ सिंह, गंगतेश्वर सिंह, नलिनी रंजन त्रिपाठी, विनय शुक्ला, रतन त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर बीएसए को सम्मानित किया। गुंजा गुप्ता व निमिषा यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed