{"_id":"61969bc434d63f64d365ee28","slug":"bsa-deoria-news-gkp4168348186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए से बहस के बाद जिला समन्वयक एमडीएम ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए से बहस के बाद जिला समन्वयक एमडीएम ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कहा, ऐसे अमर्यादित आचरण वाले अफसर के साथ नहीं कर सकता नौकरी
- बीएसए बोले, जिला समन्वयक देरी से कार्यालय पहुंचे थे, टोकने पर हुए नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग मिड-डे मिड (एमडीएम) के जिला समन्वयक दुर्गेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बीएसए से तीखी नोकझोंक के बाद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा बीएसए को सौंपा है। साथ ही बीएसए पर अमर्यादित आचरण सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बीएसए ने अमर्यादित आचरण से इनकार किया
जिला समन्वयक एमडीएम ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह सुबह 9:56 बजे कार्यालय पहुंचे। इसके बाद बीएसए से उनके दफ्तर में मिलने गए तो वह भड़क गए और तेज आवाज में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। दुर्गेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को देर रात तक डीएम, सीडीओ के साथ बैठक में थे। यह बात उन्होंने बीएसए को बताई भी, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। सिंह ने कहा कि इससे आहत होकर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
वहीं, बीएसए कार्यालय के सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों की मानें कार्यालय में धक्का मुक्की भी हुई। वरिष्ठ कर्मचारियों ने बीचबचाव कराया। उधर, बीएसए संतोष कुमार राय ने अमर्यादित भाषा के प्रयोग से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जिला समन्वयक एमडीएम काफी देर से कार्यालय पहुंचे थे। इसका कारण पूछने पर वह गुस्से में आ गए और नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा।