फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsa demanded report in wrong flag hoisting

उल्टा ध्वज फहराने में बीएसए ने बीईओ से मांगी आख्या

Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bsa demanded report in wrong flag hoisting
उल्टा ध्वज फहराने में बीएसए ने बीईओ से मांगी आख्या
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को टीलाटाली में उल्टा ध्वजारोहण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। टीलाटाली में स्वतंत्रता दिवस को उल्टा ध्वजारोहण किए जाने के मामले का बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है। पूरे मामले की जानकारी बीईओ से तीन दिन के भीतर तलब की है।

देसही देवरिया क्षेत्र के टीलाटाली प्राथमिक विद्यालय पर 15 अगस्त को उल्टा ध्वजारोहण किए जाने के मामले को बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया है। बीएसए ने बीईओ से पूछा है कि ऐसी गंभीर लापरवाही के मामले में संबंधित जिम्मेदारों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। टीलाटाली गांव में प्राथमिक विद्यालय पर स्वतंत्रता दिवस को प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रधान सलामत ने ध्वजारोहण किया था। झंडा उल्टा था, फहराने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। शाम चार बजे किसी ने उल्टा फहर रहे तिरंगे का वीडियो बनाकर शिक्षक ग्रुप में डाला। इसके बाद से हड़कंप मच गया। बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि बीएसए की तरफ से पत्र जारी हुआ है। इसमें मामले की जांच कर कार्रवाई करके तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed