{"_id":"62c323a56e40957e8b33184b","slug":"brother-and-sister-beaten-deoria-news-gkp442609311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटा
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव में आरोपियों ने भाई-बहन की जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं। गांव निवासी नंदू प्रसाद ने रविवार की देर रात थाने में तहरीर दी।
तहरीर के मुताबिक, उसका चचेरा भाई नीरज टेंपो लेकर लौट रहा था। पहले से ही घात लगा कर बैठे गांव के ही दो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बहन मनीषा बचाने पहुंची। आरोपियों ने बहन की जमकर पिटाई कर दी। घटना में नीरज का सिर फट गया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।