{"_id":"588e1c6d4f1c1b7c3de802e5","slug":"broken-railway-track-passing-freight-train-accident-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी गुजरते वक्त रेलवे ट्रैक टूटा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी गुजरते वक्त रेलवे ट्रैक टूटा, हादसा टला
देवरिया
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपाररानी (ब्यूरो)। सदर रेलवे स्टेशन से मालगोदाम की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक में रविवार की सुबह क्रैक हो गया। कर्मचारी के चिल्लाने पर चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने धीरे-धीरे कर इसे पास करा दिया। बाद में पटरी को बदल दिया गया। सुबह भटनी की ओर से मालगाड़ी देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आई। एक नंबर रेलवे ट्रैक से उसे मालगोदाम की ओर प्लेस किया जा रहा था। सुबह करीब 8.35 बजे मालगाड़ी एक नंबर से मालगोदाम की ओर जा रही थी।
अभी एक डिब्बा के एक तरफ का चार पहिया ही पास हुआ था कि कर्मचारी की नजर पटरी के क्रैक पर पड़ी। करीब आठ से नौ इंच तक पटरी टूट गई थी। कर्मचारी के चिल्लाने पर गार्ड ने गाड़ी रोकवा दिया। सूचना के बाद स्टेशन अधीक्षक और पीडब्ल्यूआई मौके पर पहुंचे। पटरी चेक करने के बाद धीरे-धीरे का मालगाड़ी को पास कराया गया। इसके बाद पटरी को बदलवाया गया। स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वह पीडब्ल्यूआई मुनीम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।
मालगाड़ी को पास कराने के लिए क्रैक हुए रेल पटरी को बदल दिया गया है। थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, वाराणसी रेल मंडल के छपरा-भटनी रेल खंड पर भाटपाररानी के पास कटाईटीकर मानव रहित रेलवे क्रासिंग और जीरादेई पर रविवार को एलएचएस अंडरपास ब्रिज निर्माण के चलते दिनभर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। भाटपाररानी, बनकटा, मैरवा सहित इस रूट के सभी स्टेशनों पर रेल यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन
निर्माण कार्य देर सायं छह बजे पूरा होने के बाद ही ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। डीआरएम वाराणसी एसके कश्यप ने बताया कि गोरखपुर और छपरा के बीच कुल 15 मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास ब्रिज का निर्माण कार्य होना है। अंडर ब्रिज डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा है।