फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bridges will soon be built on Nibahi, Kaparwar and Ramlakshan routes.

Deoria News: जल्द निबही, कपरवार और रामलक्षण मार्ग पर बनेंगे पुल

Wed, 19 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bridges will soon be built on Nibahi, Kaparwar and Ramlakshan routes.
रुद्रपुर। निबही, कपरवार और रामलक्षण मार्ग पर काफी दिनों से यात्रा की दुश्वारियां झेल रहे राहगीरों की राह आसान होने वाली है। इन मार्गों पर 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन लघु सेतु की धनराशि शासन ने स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुद्रपुर में पत्रकारों से बात करते हुए एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थल पर लघु सेतुओं के निर्माण के लिए करीब 12 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

इन सेतु के निर्माण से न केवल ग्रामीण संपर्क मार्ग में सुधार होगा, बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली आवाजाही की दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि रुद्रपुर निबही मार्ग पर पुरानी पुलिया के ऊपर लघु सेतु निर्माण के लिए 422.97 लाख रुपये, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह मार्ग पर पुराना पुलिया की जगह नया लघु सेतु हेतु 389.64 लाख रुपये और रुद्रपुर से कपरवार मार्ग के किलोमीटर चार सरया के पास सकरे लघु सेतु के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए शासन से 319.91 लाख की स्वीकृति प्रदान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेतु का निर्माण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। क्षेत्र के विकास की दिशा में सेतुओं का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग से विभागीय प्रक्रियाएं पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed