{"_id":"649c7157954f9c41ee010fac","slug":"brainstorming-regarding-the-release-of-prisoners-who-have-served-more-than-half-their-sentence-deoria-news-c-7-1-222674-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आधी से अधिक सजा काट चुके बंदियों की रिहाई के संबंध में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आधी से अधिक सजा काट चुके बंदियों की रिहाई के संबंध में मंथन
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश ने की अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कारागार में निरूद्ध ऐसे बंदी जो पूरी सजा के सापेक्ष आधी सजा से अधिक समय काट चुके हैं। इस तरह के बंदियों की सूची अधीक्षक जिला कारागार ने तैयार की है। बुधवार को जनपद न्यायाधीश जेपी यादव की अध्यक्षता में हुई रिव्यू कमेटी की बैठक में इनके रिहाई के संबंध में मंथन किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि जो भी बंदी रिहाई के पात्रता के तहत आते हैं उनके नियमानुसार रिहाई की कार्रवाई की जाए। जिनकी बेल हो चुकी है, पर एक माह से ज्यादा समय गुजर गया, लेकिन जमानत नहीं हुई है वह अपनी जमानत के लिए आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को जेल के माध्यम से भेजें। जनपद न्यायाधीश ने जेल में पाकशाला तथा बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, वंदना, मोतीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।