फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BR Ambedkar policies are extended to Modi: Vinod

भीमराव अंबेडकर की नीतियों को बढ़ा रहे मोदी : विनोद

Wed, 11 Jan 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 11 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
BR Ambedkar policies are extended to Modi: Vinod
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के स्वाभिमान सम्मेलन को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महारानी चंडिका छात्रावास परिसर में अनुसूचित जाति मोर्चा का स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लिया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, डॉ. भीमराव अंबेडकर की नीतियों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


नोट बंदी और पाकिस्तान में किया गया सर्जिकल स्ट्राइक उनके देशप्रेम को दर्शाता है। कहा कि पूर्व की सरकारों ने कुर्सी बचाने के लिए नोट बंदी नहीं की। यह कार्य नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों ने अनुसूचित जाति के लोगों को ठगने का कार्य किया है। अनुसूचित जाति के लोगों को सुविधाओं से वंचित किया गया।
विज्ञापन


उज्जवला गैस योजना समेत केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का उन्होंने बखान किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, सांसद कौशल किशोर, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनाथ आचार्य, काली प्रसाद, रामधनी गौंड, अनिरूद्ध, राजाराम आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed