{"_id":"6671eb959cde1439e7053964","slug":"boy-found-in-tarkulawa-bazar-deoria-news-c-208-1-deo1004-128182-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाजार में मां से बिछडा मासूम, अपनों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाजार में मां से बिछडा मासूम, अपनों की तलाश
Wed, 19 Jun 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा बाजार की भीड़ में मां से बिछडा मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। गर्मी की छुट्टी में मामा के घर आया मासूम मंगलवार को बाजार की भीड़ में मां से बिछड़ गया। तरकुलवा थाना रोड पर बच्चे को रोते देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस बच्चे को अपने साथ थाने ले गई और उससे पूछताछ की। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के घर आया है। उसने मामा का नाम गोलू बताया। साथ ही बताया कि उसकी मम्मी का नाम मुन्नी देवी है। वह मम्मी के साथ बाजार में आया था। भीड़ में वह मम्मी से अलग हो गया। पुलिस बच्चे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा लावारिस हालत में रो रहा था। उसे थाने में रखा गया है। सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बच्चे के घर वालों का पता लगाया जा रहा है। संवाद