{"_id":"692c893e4b0e9fa728032c6a","slug":"body-of-youth-who-left-for-uttarakhand-found-in-lucknow-deoria-news-c-208-1-deo1011-169074-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उत्तराखंड के लिए निकले युवक का लखनऊ में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उत्तराखंड के लिए निकले युवक का लखनऊ में मिला शव
Sun, 30 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तराखंड के लिए निकला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनगर इटवा गांव निवासी सतीश चंद्र यादव (28 वर्ष) पुत्र विजय आनंद यादव का शव शनिवार को लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध हालात में मिला। रविवार की भोर में उसका शव गांव लाया गया।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कैसरबाग स्थित एक होटल में युवक रुका था। शनिवार को काफी देर तक कमरे से आहट नहीं आई तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो अंदर अलमारी के भीतर फंदे से लटका हुआ सतीश का शव मिला, जिसे देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
लखनऊ पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया और जांच-पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और कमरे की फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
घटना कि जांच कर रहे कैसरबाग थाने के उप निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। उधर, सतीश का शव नंदनगर इटवा पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं।