{"_id":"691a1a5575175a458c0f5915","slug":"body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-chhoti-gandak-river-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168093-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दिन से लापता युवक का छोटी गंडक नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दिन से लापता युवक का छोटी गंडक नदी में मिला शव
Mon, 17 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
भटनी स्थित छोटी गंडक नदी में शव मिलने के बाद जुटे लोग। संवाद
भटनी। तीन दिन से लापता पुरना छापर गांव निवासी राजन उपाध्याय (30) का शव रविवार की सुबह छोटी गंडक नदी में उतराया मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के पुरना छापर गांव निवासी राजन उपाध्याय का इलाज गोरखपुर स्थित एक चिकित्सक के यहां करा रहे थे। बृहस्पतिवार को परिजन गेंहू की बुआई करने खेत में गए थे। इसी दौरान राजन अकेले घर से कहीं निकल गया। देर शाम वापस नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी।
उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को शिकायत पर स्थानीय पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई। रविवार को नगर के केवड़ा वार्ड के लोग छोटी गंडक के किनारे गए तो नदी में शव उतराया देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
वार्ड के सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर मौर्य, सुनील यादव, राहुल यादव ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर एसओ सुशील कुमार, एसआई इंद्रेश कुमार आदि पुलिस टीम मौके पर पहुंच शव को नदी से बाहर निकाला। तभी इसकी जानकारी पर परिजन भी नदी के किनारे पहुंच कर शव की शिनाख्त की। राजन की मौत की जानकारी पर पुरना छापर गांव में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि छोटी गंडक नदी में एक लापता युवक का शव मिला है। परिजनों ने बताया है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जांच में युवक की नदी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।