फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of married woman found dangling from sari sleeve

Deoria News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 27 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found dangling from sari sleeve
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के चिलवन मोहन गांव में 23 वर्षीय विवाहिता पूजा निगम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव घर में साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौनख गांव निवासी पूजा की शादी 2023 में धर्मवीर गौतम से हुई थी। उसके मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन दहेज को लेकर विवाद होता था।
विज्ञापन

पूजा के भाई ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उसने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पति धर्मवीर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
कमरे की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed