{"_id":"6ab424726f74fd5033072f0b","slug":"body-of-a-young-man-found-on-the-road-leading-to-the-liquor-factory-deoria-news-c-208-1-deo1050-192546-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब फैक्टरी जाने वाली सड़क पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब फैक्टरी जाने वाली सड़क पर मिला युवक का शव
Thu, 24 Sep 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार की सुबह शराब फैक्टरी जाने वाली सड़क के किनारे युवक का शव मिला। युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
आसपास मौजूद ट्रक चालकों ने युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआबारी निवासी दीपक यादव (25) के रूप में की। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर उसरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शराब फैक्टरी जाने वाली सड़क पर सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना सुरौली पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। वहां मौजूद ट्रक चालकों ने उसकी पहचान दीपक यादव पुत्र स्व. रामआधार यादव, निवासी भरौली बाजार महुआबारी, थाना कोतवाली सदर के रूप में की।
पुलिस की सूचना पर मृतक के भाई पिंटू यादव और भाभी बबीता मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजन ने बताया कि दीपक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह काफी समय से ट्रक पर खलासी का काम करता था और ट्रक पर ही रहता था। उसका घर आना-जाना बहुत कम था। पुलिस के अनुसार, युवक के किसी वाहन की चपेट में आने की आशंका है। सुरौली थाने की प्रभारी थानाध्यक्ष ममता मिश्रा ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।