फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body found on railway tracks identified.

Deoria News: रेलवे लाइन पर मिले शव की हुई पहचान

Fri, 12 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Body found on railway tracks identified.
मईल। धरमेर गांव के पास रेलवे लाइन पर नौ जून की रात मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। शव लार थाना क्षेत्र के सहियागढ़ निवासी दीपक कुमार (31 वर्ष) पुत्र रामलक्षन प्रसाद का था। परिजनों के अनुसार, दीपक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब सात बजे दीपक घर से टहलने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा था। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने लार थाने में सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की पहचान उसके परिजनों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed