फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Board Exam: Recommendations from honorable people for the Centre, increasing the problems of officers

बोर्ड परीक्षा: केंद्र के लिए माननीयों की सिफारिशें, अफसरों की बढ़ा रही परेशानी

Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Recommendations from honorable people for the Centre, increasing the problems of officers
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए जिले में केंद्रों की अंतिम सूची नहीं बन पाई है। उधर केंद्र बनाने के लिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले माननीयों ने भी अपने यहां के कई स्कूलों की सूची भी जनपदीय अधिकारियों को सौपी है। इनमें कई ऐसे हैं जो निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते। ऐसे में अधिकारियों की ओर से इसे लेकर माथापच्ची चल रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बने 177 केंद्रों पर आई 346 आपत्तियों में 26 ऐसी हैं जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों को केंद्र बनाने की सिफारिश की है। इन विद्यालयों में कई जनप्रतिनिधियों के ही परिजन ही प्रबंध समिति से जुड़े हैं। अपने विद्यालयों के साथ ही करीबी समर्थकों के भी स्कूलों को केंद्र बनवाने के लिए यह एड़ी चोटी का जोर भी लगा रहे हैं। इससे भी जिले की फाइनल सूची घोषित होने पर लगातार देरी हो रही है।
विज्ञापन

कार्यालय छोड़ गायब चल रहे परीक्षा पटल से जुड़े बाबू और कर्मचारी
डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा पटल देखने वाले बाबू व सहायक कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अपने पटल पर नहीं बैठ रहे। हर रोज वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक इन्हें ढूंढते हुए पहुंच रहे हैं। कार्यालय में तैनात कर्मचारी इनका सही लोकेशन देने के बजाय पछने वालों को टरका दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र निर्धारण को लेकर संबंधित दोनो कर्मचारी नियतों को धता बताकर गुणा भाग करने में जुट गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी कुछ ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है जो बोर्ड के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते और कर्मचारियों ने गलत डाटा फीडिंग कर इन्हें केंद्र बनाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामिल होंगे 1.29 लाख परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों के अंतिम निर्धारण की प्रक्रिया जनपद स्तर पर चल रही है। अगले वर्ष होने वाली इस परीक्षा में जिले में कुल 1,29175 जिसमें हाईस्कूल में 65120 एवं इंटर में 64055 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

केंद्रों की अंतिम सूची जल्द ही घोषित कर बोर्ड को भेज दी जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति के अलावा परीक्षा पटल देखने वाले बाबू व कर्मचारी इसे अंतिम रुप देने में लगे हैं। संबंधित कर्मचारी कहीं गायब नहीं हुए हैं। एक दो दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed