फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BLOs are busy with surveys, and panchayat election work is stalled

Deoria News: सर्वे में व्यस्त हैं बीएलओ, पंचायत चुनाव का काम अटका

Sat, 14 Feb 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
BLOs are busy with surveys, and panchayat election work is stalled
देवरिया/रुद्रपुर। जिले में पंचायत चुनाव कराने से पहले डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का काम एसआईआर के सर्वे में उलझ कर रह गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के सत्यापन में लगे बीएलओ में से 60 प्रतिशत बीएलओ एसआईआर में ही लगे हैं। इस वजह पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट सत्यापन का काम प्रभावित हो रहा है। जिले के 1,121 गांवों में 10,39,081 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराया जाना है, जिसमें अब तक 16 ब्लॉक को मिलाकर 13 प्रतिशत कार्य हो पाया है। 20 फरवरी तक सत्यापन कर फीडिंग पूरा कराने की तिथि तय की गई, ऐसे में बीएलओ यह पेशोपेश में हैं कि वह एसआईआर का कार्य करें या पंचायत चुनाव के डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन करें।
जिले के 16 ब्लॉकों में अब तक 1,09,116 डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन में 6, 596 लोगों के नाम वैध नहीं पाए जाने पर मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा, हालांकि अब तक हुए सत्यापन रिपोर्ट में अभी 9,23,369 लोगों का सत्यापन कराना बाकी है। जिसके बाद अभी वोटर लिस्ट से बाहर किए जाने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड किए जाने के बाद पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन पंचायत चुनाव कराने को ऑनलाइन डाटा में पकड़े गए डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य करा रहा है। 16 ब्लॉक में कुल डुप्लीकेट मतदाताओं के सर्वे का कार्य कराने के बाद 13 प्रतिशत से अधिक सत्यापन रिपोर्ट अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed