{"_id":"65d4f92eba7149fa430d0744","slug":"block-cuilding-will-be-made-by-6-crore-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119758-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 करोड़ 25 लाख रुपये से बनेगा ब्लॉक का नया भवन : सभा कुंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 करोड़ 25 लाख रुपये से बनेगा ब्लॉक का नया भवन : सभा कुंवर
Wed, 21 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो- सभाकुवर विधायक की फाइल फोटो
भाटपार रानी। विधायक सभाकुंवर ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि छह करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से विकासखंड भाटपार रानी के नए भवन का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को दिन में 11 बजे ग्राम बेलपर पंडित स्थित भाटपार रानी भिंगारी मार्ग पर की गई अधिग्रहीत भूमि में करेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल 2022 में विधायक चुने जाने के तीन दिन बाद 11 अप्रैल को उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह से लखनऊ उनके आवास पर मिलकर ब्लॉक में नये भवन के निर्माण की मांग की थी। इस बीच विरोधियों ने 40 बार कई तरह के अवरोध उत्पन्न किए। कुछ लोग माननीय उच्च न्यायालय भी गए, जबकि अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।