फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP's flag waved in all the seven seats of the district

जिले की सातों सीटों पर लहराया भाजपा का परचम

Thu, 10 Mar 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP's flag waved in all the seven seats of the district
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर ईवीएम पर नजर लगाए एजेंट। - फोटो : DEORIA
जिले की सातों सीटों पर लहराया भाजपा का परचम
विज्ञापन

देवरिया। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का परचम लहराया है। विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा ने सबका पत्ता साफ कर दिया। प्रचंड बहुमत ने समर्थकों में जोश कर दिया है। मतों के ध्रुवीकरण से भाजपा ने अपना पताका लहरा दिया है। यहां छह सीटों पर सपा तथा एक सीट पर कांग्रेस मुख्य टक्कर में रही है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले में भारी सफलता मिली है। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से सूर्यप्रताप शाही, रुद्रपुर से जयप्रकाश निषाद, देवरिया से शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज से दीपक मिश्र उर्फ शाका, सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी से सभाकुंवर, रामपुर कारखाना से सुरेंद्र चौरसिया विजयी घोषित किए गए हैं। सूर्यप्रताप शाही व जयप्रकाश निषाद के सिर दोबारा जीत का सेहरा बंधा है। वहीं, पहली बार शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र, विजय लक्ष्मी, सभाकुंवर, सुरेंद्र चौरसिया चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी से विपक्षी दलों के नेता हैरान हैं।
विज्ञापन

विधानसभा पथरदेवा में भाजपा के सूर्यप्रताप शाही ने सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को, देवरिया में भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने सपा के अजय प्रताप सिंह को, रुद्रपुर में भाजपा के जयप्रकाश निषाद ने सपा के रामभुवाल निषाद को शिकस्त दी है। बरहज सीट से भाजपा के दीपक मिश्र शाका ने सपा के मुरली मनोहर जायसवाल को, सलेमपुर में भाजपा की विजय लक्ष्मी गौतम ने सुभाषपा के मनबोध प्रसाद को, रामपुर कारखाना में भाजपा के सुरेंद्र चौरसिया ने सपा की फसीहा मंजर गजाला लारी को हराया। वहीं भाटपाररानी में भाजपा के सभाकुंवर ने सपा के आशुतोष उपाध्याय को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed