{"_id":"62b74909c5540f422664ae2b","slug":"bjp-organized-black-day-on-aniversary-of-emmergency-deoria-news-gkp44162631","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाई आपातकाल की बरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाई आपातकाल की बरसी
विज्ञापन

देवरिया। आपातकाल की बरसी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से औरा चौरी कार्यालय पर संगोष्ठी और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर काला दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1975 में परिवारवादी संगठन कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोप कर भारत के गौरवशाली लोकतंत्र का गला घोंटने का कुत्सित प्रयास किया था। आपातकाल की कठोर यंत्रणाओं को सहन कर देश में लोकतंत्र बहाली के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को कोटिश: नमन करता हूूं।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल के लिये देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। आपातकाल के दौरान कांग्रेस को छोड़ सारे विपक्षी दलों के नेताओं और सभी सामाजिक लोगों को जेल भेज दिया गया। तरह-तरह की जेल में यातनाएं दी गई। मीडिया की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा दिया गया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अपने कुर्सी के स्वार्थ के लिये कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को जेल के शिकंजे में कसने का जो काम कांग्रेस ने किया उसका वह पाप कभी धूल नहीं पाएगा। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश पर जबरदस्ती आपातकाल थोप कर लोगों को तरह-तरह से प्रताड़ित करने का कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना था। यह दिखाता है सत्ता के स्वार्थ के लिए कांग्रेस किसी भी हद को पार कर सकती है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि आपातकाल देश के लिये वह काला दिन है जिस दिन विश्व के लिये आदर्श भारत के लोकतंत्र का गला घोटा गया था। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह व संचालन संयोजक अजय कुमार दूबे ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, महेंद्र यादव, मारकंडेय शाही, विष्णु गोयल, अभयनाथ त्रिपाठी, रमजान अली, निशिरंजन तिवारी, राजकुमार शाही, गंगा कुशवाहा, संतोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह, उषा पासवान, शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान, अभिषेक जायसवाल, राजेंद्र मल्ल, अंबिकेश पांडेय, राजेश मिश्र, प्रवीण प्रताप मल्ल, कृष्णानाथ राय, सुधांशू रंजन मिश्रा, संजय राव, प्रेम अग्रवाल, अवधेश सिंह, रामशंकर कुशवाहा, वृद्धिचंद विश्वकर्मा, महेंद्र मल्ल, अजय दूबे वत्स, संतोष तिवारी, अरविंद चौहान, संजय पांडेय, बृजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राधेश्याम शुक्ला, मुन्नी शर्मा, सीमा जायसवाल, तारा देवी, माया विश्वकर्मा, गंगा शरण पांडेय, प्रमोद सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।